Pakstan Army: पाकिस्‍तान के परमाणु कमांड के पहले कमांडर की नियुक्ति, भारत के एटम बम की तैनाती का डर?

0

इस्‍लामाबाद: भारत के 12 परमाणु बमों के तैनाती के खुलासे के बाद से ही पाकिस्‍तानी सेना में हलचल बढ़ गई है। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने लेफ्ट‍िनेंट जनरल आमेर राजा को चीफ ऑफ द जनरल स्‍टाफ ऑफ द पाकिस्‍तानी आर्मी नियुक्‍त किया है। उन्‍हें 4 स्‍टार जनरल का दर्जा दिया गया है। आमेर को पाकिस्‍तान के नैशनल स्‍ट्रेटजिक कमांड का कमांडर न‍ियुक्‍‍त किया है। इस पद को पाकिस्‍तान के विवादित 27वें संव‍िधान संशोधन के तहत बनाया गया है। इस संशोधन के जरिए पाकिस्‍तान सेना के चेन ऑफ कमांड में भारी बदलाव किया गया है। इससे पहले पाकिस्‍तान में परमाणु बम की कमान चेयरमैन ज्‍वाइंट चीफ्स ऑफ स्‍टाफ कमेटी के पास होती थी।

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक लेफ्ट‍िनेंट जनरल आमेर नियुक्ति, फिर से नियुक्ति और सेवा विस्‍तार का पूरा फैसला फील्‍ड मार्शल असीम मुनीर की सिफारिश पर ही होगा जो चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस हैं। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्‍तानी सेना में CDF के पद को भी 27वें संव‍िधान संशोधन के तहत ही बनाया गया है। इस पद को न्‍यायिक समीक्षा से बाहर रखा गया है। इससे अब असीम मुनीर देश में सेना के प्रमुख रहते हुए भी सबसे ज्‍यादा ताकतवर हो गए हैं। लेफ्ट‍िनेंट जनरल आमेर की रैंक एक आर्मी चीफ के बराबर हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here