Pankaj Tripathi हमले में घायल भाई से मिलने भागे-भागे पटना पहुंचे, करीबी बोले- वो बात करने की हालते में नहीं

0

बॉलीवुड एक्‍टर पंकज त्र‍िपाठी अपने भाई पर हुए जानलेवा हमले के बाद पटना पहुंच गए हैं। बिहार के गोपालगंज जिले में जमीन विवाद के बाद पंकज के बड़े भाई विजेंद्र नाथ तिवारी पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला हुआ। परिवार जहां इस घटना के बाद सदमे में है, वहीं मुंबई में जैसे ही पंकज त्र‍िपाठी को यह खबर मिली, वह भागे-भागे पटना पहुंच गए हैं, जहां भाई का इलाज चल रहा है। हमले की यह घटना रविवार शाम को माधोपुर पुलिस स्टेशन इलाके के बेलसंड गांव में हुई। भाई विजेंद्र नाथ तिवारी की हालत फिलहाल स्‍थ‍िर बताई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को धारदार हथियार से हमले में विजेंद्र नाथ तिवारी को कई गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए उन्‍हें पटना रेफर कर दिया गया। परिवार के करीबी लोगों ने बताया कि पंकज अपने भाई के पास रहने के लिए पटना पहुंच गए हैं।करीबी ने कहा- अस्‍पताल में विजेंद्र की तबीयत अब स्‍थ‍िर है

‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, परिवार के एक करीबी ने बताया, ‘पंकज अपने भाई से मिलने पटना पहुंच गए हैं। मौजूदा हालात को देखते हुए वह अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।’ उन्होंने आगे बताया कि विजेंद्र नाथ को कई चोटें आई हैं, लेकिन उनकी हालत अभी स्थिर है और जान को कोई खतरा नहीं है। दूसरी ओर, पंकज त्र‍िपाठी और परविार के बाकी लोग सदमे में हैं और बहुत चिंतित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here