प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे के दौरान ताशकंद में उनका खास अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन के विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों के साथ योग किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने प्रतिभागियों के साथ सेल्फी ली और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा, “Uzbekistan loves Yoga!” पीएम मोदी ने योग को भारत-उज्बेकिस्तान के रिश्तों को मजबूत करने और दोनों देशों के लोगों को करीब लाने का माध्यम बताया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय उज्बेकिस्तान दौरे पर हैं। रविवार को ताशकंद में उनका एक अलग अंदाज देखने को मिला। पीएम मोदी ने उज्बेकिस्तान योग फेडरेशन की ओर से आयोजित एक विशेष योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ योग किया और योगाभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी ली और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप लोगों ने बहुत बढ़िया योग किया। मैं उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।योग कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी
ताशकंद पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी विशेष योग सत्र में शामिल हुए। कार्यक्रम में उज्बेकिस्तान के योग साधकों ने भी हिस्सा लिया। योग सत्र के दौरान लोगों में काफी उत्साह नजर आया। पीएम मोदी ने भी प्रतिभागियों के साथ योग किया और उन्हें योग के अलग-अलग अभ्यास कराते दिखाई दिए। कार्यक्रम खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद लोगों के साथ सेल्फी ली। इसके बाद उन्होंने इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया। वीडियो के साथ पीएम मोदी ने लिखा, “Uzbekistan loves Yoga!” यानी ‘उज्बेकिस्तान योग से प्यार करता है।









































