प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2026 को लाल किले की प्राचीर से 75 मिनट का स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया। यह पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा संबोधन और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा। 2025 में उन्होंने 103 मिनट का सबसे लंबा भाषण दिया था। मोदी ने इस बार लाल किले से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन किया और लगातार संबोधन के मामले में अब वह सिर्फ जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने 17 बार यह संबोधन दिया था।PM Modi Red Fort Speech: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर 75 मिनट का संबोधन दिया, जो पिछले चार वर्षों में उनका सबसे छोटा और अब तक का चौथा सबसे छोटा स्वतंत्रता दिवस भाषण रहा। पिछले वर्ष 79वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने 103 मिनट का भाषण दिया था, जो उनका अब तक का सबसे लंबा संबोधन था। इससे पहले उन्होंने 78वें स्वतंत्रता दिवस (2024) पर 98 मिनट का भाषण देकर अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा था।
साल 2024 से पहले प्रधानमंत्री मोदी का सबसे लंबा स्वतंत्रता दिवस भाषण 2016 में 96 मिनट का था, जबकि उनका सबसे छोटा भाषण 2017 में 56 मिनट का रहा था। शनिवार को मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वां स्वतंत्रता दिवस संबोधन दिया। पिछले वर्ष उन्होंने लगातार 12 बार लाल किले से संबोधन देकर इंदिरा गांधी का रिकॉर्ड तोड़ा था और इस मामले में वह केवल जवाहरलाल नेहरू से पीछे हैं, जिन्होंने लगातार 17 बार लाल किले की प्राचीन से देश को संबोधित किया था।
2014 में पीएम मोदी ने 65 मिनट का दिया था भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में अपना पहला स्वतंत्रता दिवस भाषण दिया था, जो 65 मिनट का था। उनका 2015 का भाषण 88 मिनट, 2018 का 83 मिनट, 2019 का लगभग 92 मिनट, और 2020 का भाषण 90 मिनट का था। इसके बाद 2021 में उनका संबोधन 88 मिनट, 2022 में 74 मिनट, और 2023 में 90 मिनट का रहा। मोदी से पहले जवाहरलाल नेहरू ने 1947 और आई. के. गुजराल ने 1997 ने क्रमशः 72 मिनट और 71 मिनट के सबसे लंबे स्वतंत्रता दिवस भाषण दिए थे।










































