Preity Zinta ने शेयर किया ‘No Means No’ का पोस्टर, पहली इंडो-पोलिश फिल्म 5 नवंबर को होगी रिलीज

0

क्ट्रर्स प्रीति जिंटा (Preity Zinta) ने फिल्म ‘नो मींस नो’ (No Means No) का पोस्टर शेयर किया है। यह पहली इंडो पोलिश फिल्म है, जो 5 नवंबर को रिलीज होगी। इस मूवी की कहानी महिला सशक्तीकरण पर आधारित है। प्रीति ने फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर पोस्ट किया है। उन्होंने शेयर करते हुए लिखा है कि विकास और ध्रुव को फिल्म के लिए बधाई और शुभकामनाएं। 5 नवंबर को मूवी देखने का बेसब्री से इंतजार है।

इंडो पोलिश फिल्म

नो मींस नो एक इंडो पोलिश फिल्म हैं। इसमें भारत और पोलैंड के कलाकार नजर आएंगे। इस मूवी का मुख्य किरदार एक्टर ध्रुव वर्मा निभा रहे हैं। जो एक स्कीइंग चैंपियन हैं और उन्हें एक पोलिश लड़की से प्यार हो जाता है। वहीं से फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है।

ये कलाकार आएंगे नजर

फिल्म में ध्रुव वर्मा के अलावा गुलशन ग्रोवर, शरद कपूर, नीतू चंद्रा और दीपराज राणा है। वहीं पोलैंड से नतालिया बाक, अन्ना गुजिक, पावेल चेक और कैट क्रिस्टयन खास किरदार में दिखाई देंगे।

प्रीति जिंटा इस फिल्म में आएंगी नजर

वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा फिल्म ‘द गुड महाराज’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में संजय दत्त महाराज जाम साहिब का किरदार निभा रहे हैं। यह मूवी 2022 के अंत में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here