Shah Rukh Khan ने तोड़ी सालों पुरानी परंपरा? मन्नत के बाहर नहीं आए किंग खान, नोट से जताया प्यार

0

शाहरुख खान के जन्मदिन पर हर साल की तरह इस बार भी मन्नत के बाहर फैंस की भीड़ जुटी, लेकिन किंग खान बालकनी में नहीं आए। उन्होंने हाथ से लिखे खास नोट से फैंस का दिल जीत लिया।बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का जन्मदिन हो और मन्नत के बाहर फैंस का हुजूम न जुटे, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। हर साल आधी रात को हजारों फैंस अपने पसंदीदा सितारे की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर पहुंचते हैं। लेकिन इस बार जन्मदिन पर एक पुरानी परंपरा टूट गई। शाहरुख खान मन्नत की बालकनी में नजर नहीं आए। हालांकि, किंग खान ने अपने चाहने वालों को निराश नहीं होने दिया। उन्होंने एक खास अंदाज में फैंस का शुक्रिया अदा किया, जिसने उनके जन्मदिन को और यादगार बना दिया। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ramayana देखने के बाद यश के बेटे ने उठाए सवाल, रावण बने पिता से कही ये बात)

मन्नत के बाहर दिखा शाहरुख का खास संदेश

शाहरुख खान इस समय अपने बांद्रा स्थित घर मन्नत से दूर रह रहे हैं। इसी वजह से वह हर साल की तरह बालकनी में आकर फैंस का अभिवादन नहीं कर सके। लेकिन मन्नत के बाहर जुटे फैंस के लिए एक खास सरप्राइज तैयार था। वहां शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘किंग’ की बड़ी तस्वीरों के साथ उनका हाथ से लिखा संदेश लगाया गया था। इस नोट में अभिनेता ने लिखा, ‘आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद। मेरा प्यार भी आप सभी के लिए। ढेर सारा प्यार और एक बड़ी सी झप्पी।’ शाहरुख के इस संदेश ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वहीं, मन्नत के बाहर लगे पोस्टर पर फिल्म ‘किंग’ की दो दमदार लाइनें भी दिखाई दीं—’किंग अकेला काफी है’ और ‘डर नहीं, दहशत हूं।’जन्मदिन पर मिला ‘किंग’ का खास तोहफा

शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक और खास तोहफा दिया। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का पहला गाना ‘तू मिल जाए’ 2 नवंबर की आधी रात को रिलीज किया गया। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि इसमें एड शीरन का रैप भी सुनने को मिलता है। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं। ऐसे में जन्मदिन पर बालकनी से शाहरुख की झलक भले ही नहीं मिली, लेकिन उनके हाथ से लिखे संदेश और नए गाने ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here