Shah Rukh Khan With Anant Ambani And Sadhguru: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान एक इवेंट का हिस्सा बने। वहीं उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनंत अंबानी और सदगुरु संग नजर आए।
Shah Rukh Khan With Anant Ambani And Sadhguru: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। शाहरुख खान जल्द ही फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। इस मूवी में सुहाना खान, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन और दीपिका पादुकोण भी किंग खान के साथ नजर आएंगे। शाहरुख खान की इस फिल्म के लिए दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। लेकिन इन सबसे इतर हाल ही में शाहरुख खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के बादशाह अनंत अंबानी और सदगुरु संग नजर आए। वीडियो में तीनों साथ में हंसते हुए और बातें करते दिखाई दिये
शाहरुख खान के इस वीडियो ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। शाहरुख खान का ये वीडियो ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026 से जुड़ा है, जो कि बीते दिन गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित हुआ था। वीडियो में स्टेज पर पहले शाहरुख खान और अनंत अंबानी की मुलाकात हुई। दोनों ने चेहरे पर मुस्कुराहट लिये एक-दूजे को गले लगाया। वहीं अगले वीडियो में शाहरुख खान सदगुरु से भी मुलाकात करते दिखाई दिये। दोनों ने हाथ जोड़कर एक-दूजे का सम्मान किया और गले लगाया।
अगली क्लिप में अनंत अंबानी, शाहरुख खान और सदगुरु साथ नजर आए। तीनों ही साथ में बातें करते हुए और हंसते हुए दिखाई दिये। एक पल ऐसा भी आया, जब अनंत अंबानी सदगुरु और शाहरुख खान संग बातचीत के दौरान खिलखिलाकर हंसते हैं। वो इशारे से पहले शाहरुख खान को कुछ कहते हैं और बाद में सदगुरु की ओर इशारा करते हैं। वहीं अब वीडियो देख लोगों के मन में ये जिज्ञासा उठनी शुरू हो गई कि आखिर उन्होंने साथ में ऐसी क्या बातें कीं। बता दें कि शाहरुख खान की अनंत अंबानी से काफी अच्छी दोस्ती है। किंग खान ने अनंत की शादी से जुड़े कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।









































