Shilpa Shetty ने पुलिस को बताया – काम में बिजी थी, नहीं पता था Raj Kundra क्या कर रहे हैं

0

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) बीते कुछ महीनों से परेशान चल रही है। उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) पोनोग्राफी केस के कारण जेल में बंद है। राज पर गंदी फिल्म बनवाने और मोबाइल एप पर स्ट्रीमिंग का आरोप है। इस केस में मुंबई पुलिस ने कई गवाह को बयान दर्ज किया है। वहीं शिल्पा से भी इस मामले में घंटों पूछताछ हुई है। 1400 पेज की चार्जशीट के मुताबिक एक्ट्रेस ने पुलिस को बताया कि कुंद्रा की एक्टिविटी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। वे अपने कामों में बिजी थी।

एप्स की जानकारी नहीं थी

शिल्पा शेट्टी ने कहा कि मैं काम में व्यस्त थी। मुझे नहीं पता था कि राज कुंद्रा क्या कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एप्स हॉटशॉट्स औप बॉलीफेम के बारे में भी जानकारी नहीं थी। बता इन दोनों एप का रैकेट से तार जुड़ा है। पुलिस ने राज पर इन एप्स पर अश्लील कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाया है। पहले गूगल प्लेस्टोर और एप्पल के स्टोर ने Hotshots को हटा दिया था। तब उनकी कंपनी ने Bollyfame एप लॉन्च की थी।

वियान इंडस्ट्रीज के परिसर से चलता था रैकेट

चार्जशीट के मुताबिक बिजनेसमैन राज कुंद्रा वियान इंडस्ट्रीज लिमिटेड के परिसर में रैकेट चलाते थे। कुंद्रा के कुछ सहयोगियों ने इस केस में उनके खिलाफ गवाही दी है। मुंबई पुलिस का कहना है कि राज अश्लील फिल्म बनाने में शामिल थे। उनके खिलाफ क्राइम ब्रांच ने भी मजबूत सबूत होने का दावा किया है।

करोड़ों रुपए की कमाई हुई

पुलिस को फिल्म के बदले लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म के निर्माण और ऑनलाइन प्रसारित से पिछले साल अगस्त से दिसंबर के बीच सवा करोड़ रुपए की कमाई की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here