Stree 3 Release Date: 2028 में आएगी स्त्री 3? Dinesh Vijan ने दिया बड़ा अपडेट

0

Dinesh Vijan on Stree 3 Update: मशहूर निर्माता दिनेश विजन ने श्रद्धा कपूर और राजकुमार की फेमस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के तीसरे पार्ट को लेकर बड़ा अपडेट साझा किया है। यह फिल्म 2028 में रिलीज होगी।Dinesh Vijan on Stree 3 Update: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फेमस हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘स्त्री’ के फैंस तीसरे पार्ट का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। इस मूवी के निर्माता दिनेश विजन ने फिल्म ‘स्त्री 3’ को लेकर एक बड़ा अपडेट साझा किया है। इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स को लंबा इंतजार करना पड़ेगा। मुंबई में आयोजित FICCI Frames के 26वें एडिशन के दौरान दिनेश विजन ने ‘स्त्री 3’ की रिलीज और शूटिंग को लेकर अहम डिटेल्स शेयर कीं। इस दौरान फिल्म के लीड एक्टर राजकुमार राव भी बातचीत का हिस्सा बने। दोनों फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रहार’ को लेकर चर्चा में हैं।2028 में रिलीज होगी ‘स्त्री 3’

दिनेश विजान ने बताया कि ‘स्त्री’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट काम शुरू हो गया है। इस मूवी को अमर कौशिक डायरेक्ट करेंगे। इस समय अमर कौशिक अपनी दूसरी बड़ी फिल्म ‘महावतार’ पर काम कर रहे हैं। दिनेश विजन के मुताबिक अमर कौशिक ‘महावतार’ की शूटिंग 2027 में जनवरी के अंत तक शुरू करेंगे और जून तक इसे पूरा करने का प्लान है। इसके बाद ‘स्त्री 3’ पर काम शुरू होगा। यह फिल्म अगले साल एक अंत तक फ्लोर जा सकती है। इसी टाइमलाइन के चलते अब ‘स्त्री 3’ की रिलीज 2028 में होने की उम्मीद है। हालांकि दिनेश विजन ने ‘स्त्री 3’ की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं।उन्होंने यह बताया कि अमर कौशिक ने ‘स्त्री 3’ की स्क्रिप्ट को कम्पलीट कर लिया है। इस मूवी में पहले से ज्यादा ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। दिनेश विजान ने यह भी साफ किया कि ‘स्त्री 3’ में दर्शकों को फ्रेंचाइजी से जुड़ी वही चीजें देखने को मिलेंगी, जिन्हें उन्होंने पहले पसंद किया है। बताया जा रहा है कि फिल्म को इंडिपेंडेंस डे या क्रिसमस 2028 के आसपास रिलीज करने पर भी विचार किया जा सकता है, हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here