Thalapathy Vijay की गोद में मासूम बहन ने तोड़ा था दम! कार के नंबर, बेटी के नाम में सहेज रखी हैं यादें

0

तमिल सिनेमा के सुपरस्‍टार थलपति विजय अब तमिलनाडु की राजनीति के भी ‘बादशाह’ बन गए हैं। विधानसभा चुनाव में उनकी दो साल पुरानी पार्टी TVK ने 108 सीटों पर बंपर जीत हास‍िल की। एक ओर जहां विजय मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं देशभर में लोगों के बीच उनकी निजी जिंदगी को लेकर जिज्ञासा बढ़ती जा रही है। एक फैन से पत्‍नी बनी संगीता सोरनालिंगम संग शादी के 26 साल बाद तलाक, एक्‍ट्रेस तृषा कृष्‍णन संग अफेयर की चर्चा और सियासी पारी में ऐतिहासिक जीत के बावजूद बेटे जेसन संजय और बेटी दिव्‍या साशा की चुप्‍पी, यह सब जगजाहिर है। विजय का जीवन भी किसी दूसरे आम इंसान की तरह संघर्षों से अछूता नहीं रहा है। सिर्फ करियर ही नहीं, निजी जिंदगी में भी अपने बचपन में ही एक ऐसा दर्द मिला, जिसकी आह आज भी उनके सीने में बसती है। बहुत कम लोग यह जानते हैं कि विजय की एक छोटी बहन भी थी, जिनका मासूम उम्र में ही निधन हो गया। अपनी बहन से थलपति को अथाह स्‍नेह था। इतना कि उन्‍होंने अपनी बेटी का नाम भी बहन के नाम से मिलता-जुलता ही रखा। उनकी गाड़‍ियों के नंबर प्‍लेट का भी इससे एक खास कनेक्‍शन है।

थलपति विजय ने पर्दे पर एक चाइल्‍ड एक्‍टर के तौर पर 1984 में ‘वेत्री’ फिल्‍म से डेब्‍यू किया था। आज भले ही वह एक ब्‍लॉकबस्‍टर स्‍टार हैं, लेकिन 18 साल की उम्र में जब 1992 में बतौर लीड एक्‍टर उनकी पहली फिल्‍म ‘नालैया थीरपु’ आई, तो वह फ्लॉप साबित हुई। आज 69 फिल्‍मों में काम कर चुके विजय इंडस्‍ट्री के सबसे महंगे और सबसे अमीर सुपरस्‍टार हैं। विजय की घोषित नेट वर्थ ₹624 करोड़ है, जिसमें ₹404 करोड़ की चल संपत्ति और ₹220 करोड़ की अचल संपत्ति शामिल है। साल 2024-25 में ही उन्‍होंने ₹184.53 करोड़ की कमाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here