Ola Uber Rapido Advance Tip Banned: सरकार ने राइड उपलब्ध कराने वाले ऐप्स के उस फीचर पर पूरी तरह से रोक लगा दी है, जिसमें ग्राहक से राइड बुक होने से पहले एडवांस टिप मांगी जाती थी। इसका मतलब है कि अब आप जब अपनी राइड बुक करेंगे, तो ऐप में ऐसा कोई ऑप्शन नहीं दिखेगा। हालांकि राइड बुक होने के बाद लोग अपनी मर्जी से टिप देने या न देने के लिए आजाद होंगे। गौर करने वाली बात है कि इस फैसले से पीक आवर्स में राइड बुक करते समय आप पर एक्स्ट्रा पैसे देकर राइड कंफर्म करने का कोई दबाव नहीं रहेगा।No Advance Tip For Ride Booking: केंद्र सरकार ने ओला-उबर जैसे ऐप्स पर राइड बुक करने के दौरान या उससे पहले जबरन टिप मागने पर रोक लगा दी है। इसे लेकर सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर साफ किया है कि बुकिंग के समय जल्दी राइड उपलब्ध कराने के लिए टिप मांगना या ऐप में किसी ऐसे फीचर का दिखना नियमों के खिलाफ है।
सरकार का कहना है कि यह तरीका ग्राहकों को भ्रमित और गुमराह कर सकता है और यह उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 का उल्लंघन भी करता है। रिपोर्ट्स के अनुसार नोटिफिकेशन में साफ किया गया है कि नए नियमों के मुताबिक टिप देना ग्राहक की इच्छा पर निर्भर करेगा और ऐसा सिर्फ राइड खत्म होने के बाद किया जा सकेगा।रिपोर्ट्स के अनुसार मंत्रालय ने नोटिफिकेशन में बिल्कुल साफ कर दिया है कि राइड उपलब्ध कराने वाली ऐप्स बुकिंग के समय Advance Tip नहीं मांग सकेंगी और ऐप मे ऐसे किसी ऑप्शन को दिखाया भी नहीं जा सकेगा।
मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइंस के नियम 14.15 के अनुसार ऐप में टिप देने का ऑप्शन सिर्फ राइड के बाद दिखना चाहिए उससे पहले नहीं। ऐसे में अब राइड से पहले या राइड के दौरान टिप देने से जुड़ा कोई मैसेज या प्रॉम्प्ट दिखाने पर पूरी तरह से रोक होगी।













































