US-Iran Deal: तेहरान को $300 अरब, प्रतिबंध खत्म, अमेरिकी सेना की वापसी, अमेरिका-ईरान डील में क्या है, 10 पॉइंट में जानें

0

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते पर शुक्रवार को जिनेवा में हस्ताक्षर होने वाले हैं। हर कोई ये जानना चाहता है कि इस डील में क्या-क्या शामिल है, लेकिन अभी तक इसका ड्राफ्ट सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बीच सऊदी मीडिया ने इस समझौते के बारे में एक्सक्लूसिव जानकारी दी है। सऊदी मीडिया आउटलेट अल-अरबिया ने दावा किया है कि उसे अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते की कॉपी मिली है। इस दस्तावेज में युद्ध खत्म करने के लिए एक व्यापक रूपरेखा तैयार की गई है।

अमेरिका-ईरान डील में क्या शामिल?

1- अल अरबिया ने दावा किया है कि इस ड्राफ्ट में लेबनान समेत सभी मोर्चों पर लड़ाई को तुरंत और हमेशा के लिए खत्म करने की बात कही गई है। साथ ही इसमें प्रतिबंधों में ढील, अमेरिकी सेना की वापसी और परमाणु प्रतिबद्धता से जुड़े कदम भी शामिल हैं।

2- अल-अरबिया ने बताया कि समझौते के तहत अमेरिका, ईरान पर नौसैनिक नाकाबंदी तत्काल हटा लेगा और ईरानी समुद्री रास्तों में हस्तक्षेप खत्म कर देगा। इसमें यह भी कहा गया है कि अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर होने के एक महीने के भीतर अमेरिकी सेनाएं उस इलाके से हट जाएंगी।

3- ईरान और अमेरिका एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करेंगे और एक-दूसरे के आंतरिक मामलों में दखल नहीं देंगे

4- बदले में ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देगा, जिससे दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा मार्गों में से एक से आवाजाही पूरी तरह बहाल हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here