Welcome to the Jungle Trailer Reaction: ‘क्या खिचड़ी बना दी भाई….’ अक्षय की मूवी का ट्रेलर देख कन्फ्यूज हुई जनता

0

Welcome to the Jungle Trailer Reaction: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म‘वेलकम टू द जंगल’ (Welcome to the Jungle) का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर और कई बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में जबरदस्त कॉमेडी, कन्फ्यूजन और धमाकेदार मनोरंजन देखने को मिल रहा है। हालांकि, इतनी बड़ी स्टारकास्ट और लगातार होने वाली इवेंट्स को देखकर कुछ दर्शकों का कहना है कि उनका सिर ही घूम गया। वहीं कई फैंस ट्रेलर की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। तो कई लोग इसे बकवास कह रहे हैं। आइए जानते हैं कि ट्रेलर देखने के बाद लोगों का क्या रिएक्शन है।’वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर को देखकर घूम जाएगा दिमाग

काफी समय से लोग ‘वेलकम टू द जंगल’ के ट्रेलर का इंतजार कर रहे थे। आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया। करीब 4 मिनट 10 सेकंड लंबे ट्रेलर में कॉमेडी, ड्रामा और जबरदस्त कन्फ्यूजन का तड़का देखने को मिलता है। कहानी एक जंगल में बने फिल्म सेट के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कई लोग मिलकर फिल्म बनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म में अक्षय कुमार एक फ्लॉप फिल्म स्टार की भूमिका निभा रहे हैं। परेश रावल एक ऐसे फिल्ममेकर बने हैं, जो बड़ी स्टारकास्ट के दम पर अपनी फिल्म बेचने की कोशिश करते हैं। ट्रेलर में तो ये सब चीजें आराम से समझ आ रही है। हालांकि कुछ सीन्स को देखकर आप बिल्कुल सुन्न पड़ जाएंगे। आपको समझ ही नहीं आएगा ये क्या हो रहा है। फिल्म में फाइटर जेट्स बमबारी करते है एयरक्राफ्ट कैरियर भी दिखाई दे रहा है। ये सब चीजें लोगों को कन्फ्यूज कर रही है। तभी एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘क्या खिचड़ी बन रही है’

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे ये स्टार्स

बताते चलें कि फिल्मअक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता और कई अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इतनी बड़ी स्टारकास्ट के साथ यह फिल्म साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि ये इस मूवी को लोग कितना प्यार देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here