नई दिल्ली: सबसे बड़ी प्रोफेशनल रेसलिंग कंपनी WWE ने दुनिया को एक बढ़कर एक सुपरस्टार दिए हैं। यहां सफलता हासिल कर नाम और शोहरत कमाना हर रेसलर का सपना होता है। हालांकि कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद अपने करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। किसी ने दूसरी रेसलिंग कंपनी में नाम कमाया, तो किसी ने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 रेसलर्स कौन हैं?द रॉक WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक रहे हैं। रेसलिंग छोड़ने के बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और आज हॉलीवुड के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं। जुमांजी, फास्ट एंड फ्यूरियस और मोआना जैसी कई हिट फिल्मों में उन्होंने काम किया। आज उनकी पहचान सिर्फ रेसलर के तौर पर नहीं, बल्कि एक बड़े अभिनेता के रूप में भी है।डेव बतिस्ता ने WWE छोड़ने के बाद अभिनय पर पूरा ध्यान दिया। गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी में ड्रैक्स का किरदार निभाकर उन्होंने दुनियाभर में लोकप्रियता हासिल की। इसके बाद ड्यून और ब्लेड रनर 2049 जैसी फिल्मों में भी उन्होंने शानदार काम किया। आज बतिस्ता हॉलीवुड के सबसे सफल पूर्व WWE सुपरस्टार्स में शामिल हैं।जॉन मोक्सली को WWE में डीन एम्ब्रोज के नाम से जाना जाता था। 2019 में WWE छोड़कर AEW यानि ऑल एलीट रेसलिंग में शामिल हुए। वहां उन्होंने कई बड़े मुकाबले जीते और कई बार वर्ल्ड चैंपियन बने। इसके अलावा उन्होंने जापान की रेसलिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। मौजूदा समय में वे दुनिया के सबसे बेहतरीन प्रोफेशनल रेसलर्स में गिने जाते हैं।एडम कोपलैंड का WWE में रिंग नेम एज है। लंबे समय तक WWE के सबसे बड़े स्टार रहे। WWE छोड़ने के बाद उन्होंने भी जॉन मोक्सली की तरह AEW का रुख किया और वहां भी कई बड़े मुकाबलों का हिस्सा बने। उम्र बढ़ने के बावजूद उन्होंने साबित किया कि वे मौजूदा समय में भी रिंग के सबसे दमदार रेसलर्स में शामिल हैं।साशा बैंक्स ने WWE छोड़ने के बाद मर्सिडीज मोने नाम से नई शुरुआत की। उन्होंने जापान और AEW जैसी बड़ी रेसलिंग कंपनियों के साथ जुड़कर शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही उन्होंने अभिनय में भी हाथ आजमाया और अपनी लोकप्रियता को दुनिया भर में बढ़ाया। वे महिला रेसलिंग की सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में गिनी जाती हैं।










































