अटाकामा: लैटिन अमेरिकी देश चिली दुनियाभर में अपने खनिजों के लिए प्रसिद्ध है। चिली में बड़े पैमाने पर कॉपर और लिथियम का भंडार मिलता है। दुनिया का 24 फीसदी कॉपर चिली में मिलता है। यह कॉपर अटकामा मरुस्थल में मिलता है जो दुनियाभर में अपने ‘कपड़े के पहाड़’ के लिए भी जाना जाता है। यह कपड़े का पहाड़ इतना बड़ा हो गया है कि अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है। धरती की सबसे सूखी जगहों में शामिल अटकामा मरुस्थल में दुनियाभर से खराब हो चुका कपड़ा पहुंचता है। अब तक यहां पर 60 हजार टन खराब कपड़ा पहुंच चुका है।
दुनियाभर में बहुत तेजी से कपड़ों का ट्रेंड बदल रहा है। इसका नतीजा यह हो रहा है कि दुनियाभर में कपड़े का कचड़ा बढ़ता जा रहा है। चीन की कई कंपनियां बहुत कम दाम पर कपड़े बेच रही हैं। इससे संकट और ज्यादा बढ़ रहा है। अब यह कपड़े का कचड़ा चिली के उत्तरी शहर अल्टो होसपिसियो पहुंच रहा है। इससे पूरे रेगिस्तान का नक्शा ही बदल रहा है। इनमें से काफी कपड़ा अंतरराष्ट्रीय सेकंड हैंड व्यापार के जरिए पहुंच रहा है। इन कपड़ों को या तो बेचा नहीं जा सका या उन्हें फेक दिया गया।










































