अखिल भारतीय लोधी महासभा ने श्रद्धापूर्वक मनाई वीरांगना रानी अवंतीबाई की जयंती

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वीरांगना रानी अवंतीबाई स्टेडियम में अखिल भारतीय लोधी महासभा के तत्वाधान में १६ अगस्त को १८५७ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की महान नायिका वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की जयंती हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर लोधी समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, समाजसेवियों एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ देश की प्रथम महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रानी अवंतीबाई लोधी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित व माल्यार्पण कर किया गया। इसके उपरांत वैदिक मंत्रोचार व जयघोष के साथ भगवा ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित जनसमूह ने वीरांगना के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को याद किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने रानी अवंतीबाई लोधी के जीवन चरित्र, संघर्ष और अंग्रेजों के खिलाफ उनके द्वारा दिखाए गए। अद्भुत पराक्रम पर विस्तार से प्रकाश डाल कर उनके त्याग, देशभक्ति और स्वाभिमान मातृभूमि की रक्षा के बारे में बताया गया। इस अवसर पर विधायक विवेक पटेल, लोधी महासभा वारासिवनी के ब्लॉक अध्यक्ष मोतीराम नगपुरे, मनोज टेंभरे, मानिक नगपुरे, अजित नगपुरे, राजकुमार लिल्हारे, राजकुमार पिछोड़े, अनिल लिल्हारे, मनोज लिल्हारे, विनोद नगपुरे, के एल लिल्हारे, पी एल लिल्हारे, ईश्वरदयाल रनगिरे, रतनलाल बिरनवार, ओमकार मोहारे, तरुण नगपुरे, धनलाल पगरवार, साहेबलाल लिल्हारे, थानेन्द्र नगपुरे एवं तेजराम नगपुरे सहित लोधी समाज के पदाधिकारी सदस्य व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here