अगले 5 दिनों तक एमपी में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों को लेकर IMD की चेतावनी

0

भोपाल। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (स्क्वाली विंड्स) के साथ भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के मुताबिक, आगामी पांच दिनों तक प्रदेश के मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है और मानसून की यह सक्रियता बनी रहेगी।

प्रदेश में मानसून की जोरदार वर्षा का दौर जारी है। बीते दिन राजधानी भोपाल सहित अधिकांश जिलों में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। भोपाल में शाम के समय अचानक घने काले बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा घिर आया, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम हो गई। इसके चलते वाहन चालकों को दिन में ही हेडलाइट जलाकर आवाजाही करनी पड़ी। भोपाल के अलावा सीहोर और ग्वालियर में भी ऐसे ही हालात बने, जहाँ घने बादलों के कारण अंधेरा छाने के बाद झमाझम बारिश हुई।6 जिलों में ऑरेंज और भोपाल समेत 43 में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आगामी घंटों को देखते हुए प्रदेश के बैतूल, अलीराजपुर, देवास, अनूपपुर, दमोह और सागर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, यहाँ अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, प्रशासन और आम नागरिकों को सतर्क करने के लिए भोपाल, विदिशा और रायसेन समेत 43 जिलों को येलो अलर्ट के दायरे में रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here