High Temperature Thermal Battery: ईंट को घर या इमारत बनाने में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन शायद ही किसी ने सोचा हो कि ईंट का इस्तेमाल बैटरी की तरह भी हो सकता है, जिससे बिजली मिले। सुनने में भले यह किसी साइंस फिक्शन जैसा लगे लेकिन MIT के इंजीनियरों ने इस अनोखी सोच को हकीकत में बदल दिया है। दरअसल डीप-टेक स्टार्टअप Fourth Power ने ग्रेफाइट की ईंटों को एक शक्तिशाली थर्मल बैटरी में बदल दिया है।
ईंटो को बैटरी बनाने वाली इस तकनीक में 2,400 डिग्री सेल्सियस पर तपाया जाता है, इससे वे सुर्ख-सफेद होकर सूरज की तरह तेज रोशनी छोड़ने लगती हैं। इसके बाद पिघली हुई धातु और और खास सोलर सेल्स के दम पर उस तेज चमक को बिजली में बदल लिया जाता है।













































