अमेरिका और ईरान युद्ध खत्म करने के करीब पहुंचे, 1 पन्ने के मेमो पर सहमति, होर्मुज संकट पर सबसे बड़ी खुशखबरी

0

वॉशिंगटन: अमेरिका और ईरान इस सदी की सबसे बड़ी डील के काफी करीब पहुंच गये हैं। दो अमेरिकी अधिकारियों और इस मामले से अवगत दो अन्य सूत्रों के हवाले से एक्सियोस ने इसकी जानकारी दी है। एक्सियोस ने बताया है कि वाइट हाउस का मानना है कि वह ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने और अधिक विस्तृत परमाणु वार्ताओं के लिए एक रूपरेखा तय करने के लिए एक-पृष्ठ वाले समझौता ज्ञापन (MOU) पर सहमति के करीब पहुंच रहा है।

वाइट हाउस के अधिकारियों ने एक्सियोस को बताया है कि अमेरिका को अगले 48 घंटों में कई अहम मुद्दों पर ईरान से जवाब मिलने की उम्मीद है। अभी तक किसी भी बात पर सहमति नहीं बनी है लेकिन सूत्रों के मुताबिक युद्ध शुरू होने के बाद से यह पहला मौका है जब दोनों पक्ष किसी समझौते के इतने करीब पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here