हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस
पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। लालबर्रा नगर मुख्यालय सहित संपूर्ण क्षेत्र में ८० वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी शासकीय, अशासकीय स्कूलों व संस्थाओं में सर्वप्रथम राष्ट्रीय गीत का गान किया गया तत्पश्चात प्रात: ७.३० बजे ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान का गायन कर आन-बान शान के साथ ८० वां आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस स्वतत्रंता दिवस के अवसर पर प्रात: से ही देशभक्ति गीतों की धुन सुनाई दी। आजादी के महापर्व के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, वैदिक कान्वेट हायर सेकेण्डरी स्कूल, शासकीय एकीकृत जनपद माध्यमिक स्कूल लालबर्रा सहित नगर मुख्यालय स्थित अन्य शासकीय/अशासकीय स्कूल से बच्चों की रैली देशभक्ति गीतों व नारों के साथ निकाली गई। जो बस स्टैण्ड का भ्रमण करते हुए वापस स्कूल पहुंचे और स्कूलों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे उत्साह के साथ स्कूल एवं शासकीय, अशासकीय संस्थाओं में विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाकर आजादी का महापर्व स्वतंत्रता दिवस मनाकर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिये। वहीं इस दौरान स्कूली बच्चों में स्वतंत्रता दिवस पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
जनपद पंचायत में जनपद अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
१५ अगस्त को प्रात: ७.३० बजे जनपद पंचायत लालबर्रा में जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, झामसिंह नागेश्वर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी, जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जनपद के अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष पूजन अर्चन कर माल्यार्पण किया। जिसके बाद जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का पूजन अर्चन कर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात समस्त उपस्थितजनों ने ध्वज को सलामी दी जिसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया।
पांढरवानी-लालबर्रा पंचायत में अनीस खान ने किया ध्वजारोहण
नगर मुख्यालय की ग्राम पंचायत पांढरवानी-लालबर्रा के पंचायत भवन में १५ अगस्त को राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: ७.३० बजे सरपंच अनीस खान व वरिष्ठ गणमान्यजनों सहित पंचायतकर्मियों के द्वारा भारता माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्र’वलित कर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार ध्वजारोहण के पहले राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। जिसके पश्चात सरपंच अनीस खान के द्वारा ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात उपस्थितजनों ने ध्वज को सलामी देकर देश के वीर-शहीदों व महापुरूषों को नमन कर राष्ट्रगान का गायन कर तिरंगे झंडे की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे, देश के अमर शहीदों सहित अन्य नारे लगाये। वहीं ग्राम पंचायत पांढरवानी पंचायत भवन में ध्वजारोहण होने के बाद चांदनी चौक में प्रात: ७.४५ बजे उपसरपंच राकेश अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई।
बस स्टेंड गांधी मंच में जनपद उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल ने किया ध्वजारोहण
नगर मुख्यालय के शासकीय/अशासकीय संस्थाओं में ध्वजारोहण होने के बाद शासकीय उत्कृष्ट उमावि. से छात्र-छात्राओं की रैली देशभक्ति नारे लगाते हुए बस स्टैण्ड पहुंची। इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत के कार्यक्रम के उपरांत जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, झामसिंह नागेश्वर, जनपद अध्यक्ष श्रीमती देवीलता ग्वालवंशी, उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी बस स्टैण्ड गांधी मंच पहुंचे। जहां पर ध्वजारोहण स्थल का पूजन किया गया तत्पश्चात भारतरत्न डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य स्तंभ का पूजन किया गया। जिसके पश्चात गांधी मंच बस स्टेंड में प्रात: ८.४५ बजे जनपद पंचायत लालबर्रा के उपाध्यक्ष किशोर पालीवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जिसके बाद राष्ट्रगान का सामूहिक रूप से गायन कर ध्वज को सलामी दी गई तत्पश्चात म.प्र. गान हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति डुलेन्द्र ठाकरे, जनपद उपाध्यक्ष, शिक्षा समिति सभापति किशोर पालीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वतंत्रता दिवस पर्व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस पर्व की शुभकामनाएं दी।
गांधी टेक स्थल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा के तत्वाधान में १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्व गृह मंत्री स्व. नंदकिशोर शर्मा के प्रतिमा स्थल पर वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल शर्मा, ज्ञानचंद शर्मा के द्वारा प्रात: ८ बजे ध्वजारोहण किया गया। इसी तरह मंडी परिसर स्थल में प्रात: ८.३० बजे पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष कुशवाहा के द्वारा एवं गांधी टेक में प्रात: ९ बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालबर्रा अध्यक्ष मनीराम भोयर के द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी देकर सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया तत्पश्चात भारत माता की जय, तिरंगे झंडे की जय के नारे लगाये गये। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
लालबर्रा उत्कृष्ट विद्यालय में संस्था प्रमुख ने किया ध्वजारोहण
नगर मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उ’चतर माध्यमिक विद्यालय लालबर्रा में १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: ७.३० बजे प्रभारी प्राचार्य सनत दुबे के द्वारा तिरंगे झंडे की पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया तत्पश्चात स्कूल से बच्चों की रैली निकाली गई जो बस स्टैण्ड का भ्रमण करते हुए स्कूल पहुंची। जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम जनप्रतिनिधि, सेवानिवृत्त शिक्षक एवं स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर उपस्थितजनों ने भारत माता, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहेब के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण, झांकी व नृत्यों की प्रस्तुती दी। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महापुरूषों के बलिदान से हमारा देश स्वतंत्र हुआ है इसलिए हम सभी को उनके बताये मार्ग पर चलकर समाज व देशहित में काम करना चाहिए। साथ ही सभी छात्र-छात्राओं को लक्ष्य बनाकर अच्छी पढ़ाई कर अपने माता-पिता एवं स्कूल का नाम रौशन करने की बात कही।
तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ ने ध्वजारोहण कर मनाया स्वतंत्रता दिवस
नगर मुख्यालय स्थित कार्यालय परिसर मेें तहसील अधिवक्ता संघ लालबर्रा के द्वारा १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम तहसील अधिवक्ता संघ लालबर्रा अध्यक्ष बाबूलाल सराटे सहित अन्य अधिवक्तागणों की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर सर्वप्रथम उपस्थितजनों ने माँ सरस्वती, राष्ट्रपिता महत्मा गांधी, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया तत्पश्चात तहसील अधिवक्ता संघ लालबर्रा अध्यक्ष बाबूलाल सर्राठे के द्वारा ध्वज की पूजा अर्चन करने के बाद ध्वजारोहण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई तत्पश्चात सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया।
वैदिक स्कूल के बच्चों ने रैली के माध्यम से दिया देशभक्ति का संदेश
नगर मुख्यालय स्थित वैदिक कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल में १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: ७.३० बजे स्कूल के प्राचार्य टीके तुरकर के द्वारा ध्वजारोहरण कर तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। ध्वजारोहरण के बाद स्कूल से झांकियों के साथ ब’चों की रैली निकाली गई और रैली नगर के विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण करने के बाद रैली स्कूली









































