केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से ज्यादा अमीर हैं पत्नी लक्ष्मी पुरी, ग्रेटर नोएडा के साथ स्विटजरलैंड में भी है अपार्टमेंट

0

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह पुरी ने हलफनामा दाखिल किया है। हलफनामे के अनुसार हरदीप सिंह पुरी के पास 6.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। लेकिन पत्नी लक्ष्मी पुरी ज्यादा अमीर हैं।भोपाल : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का मध्य प्रदेश से एक बार फिर राज्यसभा जाना तय है। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका हलफनामा सामने आया है, जिसमें उनके शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति डिक्लेयर की गई है। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे के अनुसार, चल-अचल संपत्ति के मामले में केंद्रीय मंत्री की पत्नी लक्ष्मी पुरी उनसे कहीं ज्यादा अमीर हैं। हरदीप पुरी ने हलफनामे में पत्नी की इनकम का विवरण देते हुए बताया है कि लक्ष्मी पुरी के पास 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति के साथ दो घर भी है। उनके पास स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 3 मिलियन स्विस फ्रैंक मूल्य का एक अपार्टमेंट भी है।

संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद मध्य प्रदेश में राज्यसभा की सीट रिक्त हुई थी। इस सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी को उम्मीदवार बनाया है। 12 नवंबर को राज्यसभा चुनाव होंगे और हरदीप पुरी का चुना जाना कन्फर्म है। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक रहेगा। शनिवार को हरदीप पुरी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। निर्वाचन आयोग को दिए गए हलफनामे में केंद्रीय मंत्री ने बताया है कि उनके पास 6.54 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 20 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। दिल्ली के वेस्ट एंड इलाके में एक आवासीय संपत्ति भी शामिल है। पिछले पांच साल में उनकी सलाना कमाई भी बढ़ी है। ऐन्युअल इनकम 63.36 लाख रुपये से बढ़कर 75.57 लाख रुपये हो गई है। उन्होंने वेतन, पेंशन, किराया और बैंक ब्याज को अपनी आय का स्रोत बताया है।हलफनामे में उन्होंने अपनी पत्नी लक्ष्मी पुरी की आय का विवरण भी दिया है। लक्ष्मी पुरी के पास 10.66 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 9 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। लक्ष्मी पुरी ग्रेटर नोएडा में 19.52 लाख रुपये के एक घर और स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 3 मिलियन स्विस फ्रैंक मूल्य के एक अपार्टमेंट की मालकिन हैं। लक्ष्मी पुरी अपने बैंक अकाउंट में 2.75 करोड़ रुपये रखती हैं। बता दें कि केंद्रीय मंत्री की पत्नी लक्ष्मी पुरी भी भारतीय विदेश सेवा की रिटायर्ड अफसर हैं। वह संयुक्त राष्ट्र में भी काम कर चुकी हैं। हलफनामे के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के पास सिर्फ 10 हजार रुपये कैश और 32 लाख रुपये की गाड़ी है। उनकी पत्नी के पास 20 हजार रुपये नकद और 45 लाख रुपये के ज्वैलरी है। हरदीप पुरी के दिल्ली के चार बैंक खातों में लगभग 22.20 लाख रुपये हैं, जबकि लक्ष्मी के पास राजधानी में मौजूद दो खातों में लगभग 1.02 करोड़ रुपये हैं। दोनों ने पीएफ और सेविंग्स स्कीम्स में करीब 50 लाख रुपये की बचत की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here