कौन है नर्स अंजली कुलथे? ‘भारत भाग्‍य विधाता’ की असली कहानी, 26/11 की भयावह रात में कामा अस्‍पताल की आपबीती

0

कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ शुक्रवार 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह थ्र‍िलर ड्रामा 26/11 के आतंकी हमलों की उस खौफनाक रात की कहानी है, जहां मुंबई के कामा अस्‍पताल की नर्स अंजली कुलथे ने 20 गर्भवती महिलाओं की जान बचाने में मदद की थी। कंगना ने फिल्‍म में अंजली कुलथे से प्रेरित लीड किरदार निभाया है। साल 2008 की वह भयावह रात हिंदुस्‍तान के सीने पर वह घाव है, जिसकी टीस कभी खत्‍म नहीं होने वाली है। हम सभी ने उस खौफनाक मंजर के अलग-अलग रूप को अलग-अलग मौकों पर देखा और महसूस किया। लेकिन नर्स अंजलि कुल्थे की उस रात की आपबीती ऐसी है, जो आज भी स‍िहरन पैदा कर देती है। अपने पुराने इंटरव्‍यूज में अंजली कुलथे ने वो सब बताया था, जो उन्‍होंने और उनके साथ‍ियों ने उस रात और उसके बाद जिया है।

‘इंडिया टुडे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, अंजली कुलथे उस रात कामा हॉस्पिटल में बाकी नर्सों के साथ ड्यूटी पर थीं, तभी खबर मिली कि CST पर हमला हुआ है और आतंकी अस्‍पताल की तरफ बढ़ रहे हैं। वह शाम अंजली और उनके साथी अस्‍पताल कर्मचारियों के लिए एक आम दिन की तरह शुरू हुई थी। लेकिन किसी को नहीं पता था कि यह शिफ्ट उनकी जिंदगी की सबसे लंबी रात बन जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here