कौन हैं जेडन सील्स? जिसने अकेले पाकिस्तान की नाक में कर दिया दम, 24 साल के गेंदबाज के सामने झुके पड़ोसी

0

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के 24 साल के युवा तेज गेंदबाज जेडन सील्स ने अपनी घातक गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। पाकिस्तान की दूसरी पारी में महज 18 रन देकर 5 विकेट चटकाते हुए उन्होंने अकेले दम पर पूरी पाकिस्तानी टीम को 120 रनों पर समेट दिया और अपनी टीम को 90 रनों से ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली, लेकिन फैंस के लिए अब सवाल है कि आखिरी जेडन सील्स कौन हैं। जो पाकिस्तान के खिलाफ रातों रात हीरो बन गए।10 सितंबर 2001 को त्रिनिदाद एंड टोबैगो में जन्मे जेडन सील्स ने जून 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ महज 19 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ही एक मैच में 5 विकेट झटककर वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here