Janhvi Kapoor on Khushi Kapoor-Vedang Raina: जाह्नवी कपूर ने खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) को लेकर कुछ ऐसा कहा है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उनका बयान चर्चा में है।Janhvi Kapoor on Khushi Kapoor-Vedang Raina: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। जाह्नवी कपूर की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण 9’ (Koffee With Karan) में अपने और शिखर पहाड़िया के रिश्ते पर मुहर लगाई। अब इसी शो से जाह्नवी कपूर का एक और बयान सामने आया है। इस बार जाह्नवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) और वेदांग रैना (Vedang Raina) को लेकर कुछ ऐसा बोला है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:‘शिखर ही हैं वो…’ Janhvi Kapoor ने करण जौहर के शो में खोला दिल का राज, शादी पर भी दिया जवाब
जाह्नवी कपूर ने दिया ये रिएक्शन
जाह्नवी कपूर ने हाल ही में ‘कॉफी विद करण 9’ में अपनी बहन खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप पर प्रतिक्रिया दी। शो के रैपिड-फायर राउंड के दौरान करण जौहर (Karan Johar) ने जाह्नवी से पूछा कि वो वेदांग को डेटिंग को लेकर क्या सलाह देंगी। इस पर उन्होंने कहा, ‘शायद ज्यादा सोचना बंद कर दो।’ वेदांग की हालिया फिल्म की ओर इशारा करते हुए वरुण धवन (Varun Dhawan) ने कहा, ‘मैं वापस आऊंगा।’ इस पर जान्हवी बोलीं, ‘नहीं, ठीक है। वापस नहीं आना है। ज्यादा सोचना बंद करो।’ इसके बाद करण ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि वो खुशी को डेटिंग के मामले में क्या सलाह देंगी। इस पर जाह्नवी कपूर ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उसे अभी किसी सलाह की जरूरत है। वो ठीक है।’
Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें:KWK9: वरुण धवन ने की Ranbir Kapoor की जमकर तारीफ, बोले, ‘एक पिता के तौर पर वह…’
‘द आर्चीज’ से शुरू हुई थीं डेटिंग की चर्चाएं
खुशी कपूर और वेदांग रैना ने जोया अख्तर (Zoya Akhtar) की फिल्म द आर्चीज (The Archies) में साथ काम किया था। फिल्म में दोनों के साथ सुहाना खान (Suhana Khan) और अगस्त्य नंदा (Agastya Nanda) भी नजर आए थे। इसी फिल्म के बाद खुशी और वेदांग के डेटिंग की खबरें सामने आने लगी थीं। जाह्नवी कपूर के बयान पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।










































