गांधी जयंती के दिन हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप का आगाज, आईसीसी की मुहर लगनी बाकी

0

अगले साल साउथ अफ्रीका की मेजबानी में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2 अक्टूबर 2027—गांधी जयंती के दिन शुरू होने की संभावना है। हालांकि टूर्नामेंट शुरू होने की तारीख को लेकर ICC की ओर से अभी तक कोई औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। क्रिकबज की मानें तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद इस दिन टूर्नामेंट शुरू करने पर विचार कर रही है। ICC की योजना महात्मा गांधी की जयंती के साथ विश्व कप के आगाज को जोड़कर उनकी शांति और अहिंसा की विचारधारा को सम्मान देने की है। गांधी का दक्षिण अफ्रीका से भी गहरा संबंध रहा था। उन्होंने अपने जीवन के 21 साल दक्षिण अफ्रीका में बिताए थे। ऐसे में ICC का यह कदम उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिहाज से खास माना जा रहा है।

पहले ICC की योजना विश्व कप को 8 अक्टूबर से शुरू करने की थी। इसके लिए 1 से 7 अक्टूबर तक अभ्यास मैच कराए जाने थे। लेकिन अब कार्यक्रम में बदलाव की संभावना है और यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू हो सकता है। ऐसे में अभ्यास मैचों को इससे पहले ही कराना होगा।

टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को होने की उम्मीद है। यानी 14 टीमों का यह विश्व कप लगभग 50 दिनों तक चलेगा। ICC ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में एक समारोह में विश्व कप के लिए 12 वेन्यू की घोषणा की थी। इनमें दक्षिण अफ्रीका के 8 शहर, जिम्बाब्वे के 3 शहर और नामीबिया की राजधानी विंडहोक शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here