गांव के प्रमुख मार्गों से निकली विसर्जन यात्रा, वैनगंगा नदी में विधिवत किया गया गणेश प्रतिमा का विसर्जन,
गणेश उत्सव के समापन अवसर पर ग्राम पंचायत जागपुर में श्रद्धालुओं ने पूरी आस्था और भक्तिभाव के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया। विसर्जन से पहले ग्रामीणों द्वारा गणेश प्रतिमा को गांव के विभिन्न मार्गों से भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे उत्साह के साथ भगवान गणेश की विदाई की।
गांव के भ्रमण के बाद श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को लेकर वैनगंगा नदी के तट पर पहुंचे, जहां विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अगले वर्ष पुनः पधारने की प्रार्थना की।
ग्रामीण अंचलों में भी गणेश उत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। गणेश उत्सव के दौरान गांव-गांव में स्थापित प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु परंपरागत तरीके से विसर्जन कर रहे हैं। जागपुर में भी गणेश विसर्जन के दौरान आस्था और उल्लास का माहौल देखने को मिला।










































