मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी बलराम विश्वकर्मा, जिन्हें सोशल मीडिया पर ‘रॉकिंग गोली’ (Rocking Goli) के नाम से जाना जाता है, रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) के पहले एपिसोड में उनके एक परफॉर्मेंस ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी है।
इस शो में उनके जबलपुर वाले गाने पर समय रैना, आलिया भट्ट और आशीष सोलंकी जैसे सितारों ने भी जमकर ठुमके लगाए। कभी लोगों के ताने सहने वाले और सेल्समैन की नौकरी करने वाले बलराम को वायरल होने के बाद अब देशभर से बड़े शोज, इवेंट्स और फिल्मों के धड़ाधड़ ऑफर मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कैसे एक वायरल क्लिप ने इस आम इंसान की किस्मत चमका दी।









































