ट्रेन का कंफर्म टिकट मिलेगा! रेल मंत्री की नई घोषणा जान लीजिए

0

नई दिल्ली: रेल मंत्री (Minister of Railways) अश्विनी वैष्णव ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि सरकारी कंपनी इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन (IRCTC) की नई और पहले से बेहतर वेबसाइट अगले महीने शुरू हो जाएगी। आम जनता इसका लाभी 15 जुलाई तक ले सकेंगे। फिलहाल इसकी वेबसाइट चल तो रही है लेकिन जब लोगों की ज्यादा डिमांड होती है तो यह काम करना बंद कर देती है।

बातचीत में किया खुलासा

रेल मंत्री कल जयपुर में थे। वहां मालवीय नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों ने एक वीडियो शेयर किया है। इसे न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया है।प्रॉब्लम सॉल्व कीजिए

एमएनआईटी के विद्यार्थियों से बातचीत के क्रम में एक छात्रा ने आईआरसीटीसी के कैपचा की दिक्कत दूर करने की मांग की। उसके बाद वह किसी वरिष्ठ अधिकारी को फोन करते दिखते हैं। वह कहते हैं कि विद्यार्थियों की डिमांड है कि आईआरसीटीसी की नई वेबसाइट बने। क्या इसे एक महीने में लॉन्च कर देंगे? फिर वह उस छात्रा से कहते हैं कि 15 जुलाई तक नई वेबसाइट की लॉन्चिंग हो जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here