ट्रेन में कितना सामान ले जा सकते हैं Free? फोन से एक्स्ट्रा सामान बुक करने का समझें आसान तरीका

0

ट्रेन में अगर ज्यादा सामान के साथ यात्रा करनी हो, तो सफर काफी मुश्किल हो जाता है। दऱअसल, स्टेशन पर ज्यादा सामान होने की स्थिति में यात्रियों को पार्सल ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने सफर को आरामदायक और झंझट-मुक्त बनाने के लिए ऑनलाइन लगेज बुकिंग सर्विस शुरू की है।

31 जुलाई से लागू हुए नियम के मुताबिक आप अपने अतिरिक्त लगेज के लिए टिकट बुक करते समय ही घोषणा कर सकेंगे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे। इससे स्टेशन पर आपकी भागदौड़ कम होगी।

यह सर्विस चुनिंदा आरक्षित कैटेगरी के यात्रियों के लिए है। अगर आपके पास AC फर्स्ट क्लास, एसी 2-टियर, फर्स्ट क्लास, स्लीपर क्लास या सेकंड क्लास का कन्फर्म टिकट है, तो आप इसका इस्तेमाल कर पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि AC 3-टियर, AC 3 इकोनॉमी और AC चेयर कार को इसमें शामिल नहीं किया गया है, क्योंकि उतना ही अधिक्तम सामान साथ लेकर यात्रा कर सकते हैं, जितना इनकी टिकट पर मुफ्त में उपलब्ध होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here