नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के आवास पर ईओडब्ल्यू का छापा

0

 जबलपुर। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) जबलपुर की टीम ने मंगलवार की नगर निगम में प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के आदि प्लाजा के समीप स्थित उनके आवास सहित अन्य ठिकानों छापा मारा। ईओडब्ल्यू की टीम ने निगम के एक ठेकेदार के घर छापा मारा है। अभी सर्चिंग कार्रवाई चल रही है।आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि समेत कई जगह मकान

प्रारंभिक जांच में अधिकारी के नाम पर एक फ्लैट, करीब 10 हजार वर्गफुट का भूखंड, आंध्र प्रदेश में खरीदी गई कृषि भूमि, चार दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन होने की जानकारी सामने आई है।

आय और संपत्ति के बीच असमानता

बैंक खातों, बीमा पॉलिसियों और नकद लेन-देन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल बरामद संपत्तियों का मूल्यांकन जारी है और जांच एजेंसियां आय और संपत्ति के बीच असमानता का आकलन किया जा रहा हैं।

आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली शिकायत

ईओडब्ल्यू अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में मिली शिकायत पर न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त कर नगर निगम के प्रभारी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी पोला राव के आवास व अन्य स्थानों में जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here