पदमेश न्यूज़, बालाघाट।गुरुवार की देर शाम नगर के बैहर रेलवे फाटक पर उस वक्त हंगामे का माहौल निर्मित हो गया, जब ड्यूटी पर तैनात एक रेलवे
कर्मचारी (गेटकीपर) और वही ड्यूटी कर रहे एक आरक्षक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।आरोप है इस विवाद में रेलवे कर्मचारी (गेटकीपर) के साथ पुलिस आरक्षक द्वारा शराब के नशे में धुत होकर लकड़ी से मारपीट की गई।उधर मारपीट के बाद आरक्षक मौके से फरार हो गया।घटना के तरन्त बाद गेटकीपर ने मामले की जानकारी आरपीएफ(रेलवे पुलिस) को दी।और कोतवाली थाना पहुचकर आरक्षक पर कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन सौपा है।खबर लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नही हो सकी थी।
क्या है पूरा मामला
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार देर शाम लगभग 7.30 बजे आरक्षक नरेंद्र कुमार की बैहर रेलवे फाटक पर ही यातायात व्यवस्था की ड्यूटी कर रहे थे। गेटकीपर संजय के अनुसार, आरक्षक शराब के नशे में था। वह बार-बार गेटकीपर रूम में प्रवेश कर रहा था। रूम के अंदर ही गुटका थूक रहा था। इसका संजय ने विरोध किया और रूम से बाहर जाने कहा। इससे नाराज होकर आरक्षक नरेंद्र तेजी से रेलवे क्रासिंग के पार गया और लकड़ी तोड़कर लाई। रूम में घुसकर संजय को बाहर निकाला और लकड़ी से मारपीट कर दी।हमले में संजय के हाथ में चोट लगी है।
कर्मचारी जे परिजनों ने जताई नाराजी
शिकायत दर्ज कराने गेटकीपर के साथ रेलवे पुलिस के अफसर भी कोतवाली पहुंचे थे।मामले को लेकर कोतवाली थाना पहुंचे पीड़ित गेट कीपर संजय ने आरक्षक पर एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।इस दौरान संजय के परिजन पुलिसकर्मी की इस हरकत से नाराज दिखे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। बताया गया कि आरक्षक पुलिस लाइन में पदस्थ है, जिसकी गुरुवार को बैहर रेलवे फाटक पर ड्यूटी लगी थी।
आरक्षक पर की जाए वैधानिक कार्यवाही- संजय
इस मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान पीड़ित संजय ने बताया कि वह रेलवे फाटक पर अपनी ड्यूटी पर था, आरक्षक उसके केबिन में बे-ढंगे तरीके से बैठा हुआ था,बार बार गुटखा खाकर थूक रहा था।जिसे मैंने मना किया। मना करते हुए बाहर जाकर बैठने कहां गया था, इस पर वह नाराज हो गया और लकड़ी से उसके साथ मारपीट की। जिससे मेरे हाथ में चोट आई है। पीड़ित संजय ने इस पूरे मामले में संबंधित आरक्षक पर एफआईआर दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।
00000000000000000000000000000000










































