पदमेश न्यूज़, बैहर। दोस्त के साथ मकान की छत पर सो रहे एक युवक की छत से नीचे गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मामला बैहर के नरसिंह टोला का बताया गया है।मृतक की पहचान गढ़ी निवासी 24 वर्षीय तरुणसिंह धुर्वे पिता प्रभुदयाल धुर्वे के रूप में हुई है।बताया गया कि प्रभुदयाल धुर्वे सरकारी शिक्षक हैं।जो बैहर में किराए के भवन में निवास करते हैं, उसी भवन में उनका पुत्र तरुण भी उनके साथ रह रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार रात तरुण अपने दो दोस्तों के साथ भवन की छत पर सो रहा था।देर रात अचानक वह छत से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
दोस्तो को नही है मामले की स्पष्ठ जानकारी
बताया जा रहा है कि युवक के साथ मौजूद दोनों दोस्तों को घटना की स्पष्ट जानकारी नहीं है।पुलिस द्वारा मृतक तरुणसिंह धुर्वे दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है।बताया गया कि घटनास्थल के पास शराब की एक खाली बोतल भी मिली है।प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक शराब के नशे में संतुलन खोने के कारण छत से गिर गया हो गया। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
उधर मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्यवाही पूरी की, वही परिजनों व सम्बधितों के ब्यान दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया। वही मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए शव उनके परिजनों के सुपुर्द किया है। इस मामले में पुलिस द्वारा विवेचना की जा रही है।
00000000000000000000000000000000










































