‘पंचायत’ के विधायक जी पंकज झा सब्जियां खरीदते दिखे, लोग बोले- विधायकी जाने के बाद हालात बहुत खराब हैं

0

ओटीटी पर लोगों की पसंदीदी वेब सीरीज में से एक ‘पंचायत’ के विधायक जी सड़क पर सब्जियां खरीदते दिखे हैं। तस्वीर में पंकज ब्लैक बनियान में और गले में झोला लटकाए दिख रहे हैं। एक्टर को सब्जी मंडी में इस तरह देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी कुछ कहा है।

पंकज झा ने अपनी ये तस्वीर खुद शेयर की है। इसलिए ऐसा कहना गलत होगा कि ये तस्वीर किसी ने खींचकर कहीं लीक कर दी हो। पंकज झा नीचे जमीन पर बैठकर सब्जियां चुनते दिख रहे हैं। उनके सामने टमाटर, खीरा तो है ही लेकिन लोगों की नजरें सिर्फ लौकी पर जा थमी है।लोगों ने कहा- विधायकी जाने के बाद इसका हालात बहुत खराब चल रहा है

उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में भी कुछ ऐसा नहीं लिखा है जिससे ये अनुमान लगाया जा सके कि ये तस्वीर कहां और कब की है। हालांकि, हमारे सोशल मीडिया यूजर्स ने पता लगाना शुरू कर दिया है। एक ने कहा- विधायक जी पंचायत के अगले सीजन में वोट जीतने के लिए एक मजबूत संगठन बनाने के लिए जमीनी स्तर से काम शुरू कर रहे हैं। एक और ने कहा-विधायकी जाने के बाद इसका हालात बहुत खराब चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here