नए iPhone लॉन्च होने के बाद से उनकी कीमत को लेकर लगातार चर्चा जारी है। 18 सीरीज में सबसे ज्यादा महंगा iPhone Duo है, जो कि भारत में 3 लाख रुपये के शुरुआती दाम पर उपलब्ध है। 3 लाख रुपये का फोन भले बहस का विषय हो लेकन अगर आप पाकिस्तान में iPhone 18 सीरीज का दाम जान लेंगे तो आपके पैरों तले जमीन खिसकना तय है।
दरअसल पाकिस्तान में iPhones भारी इंपोर्ट ड्यूटी और PTA टैक्स की वजह से बेतहाशा महंगे हो जाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान में iPhone 18 सीरीज के अलग-अलग मॉडल्स की कीमत 5,55,000 रुपये से शुरू होकर 13,50,000 पाकिस्तानी रुपयों तक रह सकती है।
गौर करने वाली बात है कि पाकिस्तान में ऐपल का कोई ऑफिशियल ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर नहीं हैं। ऐसे में कीमतें रीसेलर्स या इंपोर्टर्स और ग्रे-मार्केट पर निर्भर करती है। यही वजह है कि पाकिस्तान में iphone के दाम 13 लाख को छू सकते हैं।













































