पिकअप ने यात्री वाहन को मारी जोरदार टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

0

पद्मेश न्यूज। वारासिवनी। वारासिवनी से कटंगी मार्ग पर स्थित ग्राम सावंगी के समीप सोमवार की दोपहर एक यात्री वाहन और अशोक लीलैंड पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में पिकअप वाहन का चालक वाहन के अंदर फंस गया जिसे मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से काफ ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायल चालक को उपचार के लिए वारासिवनी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा रिफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वारासिवनी से एक यात्री वाहन अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सोमवार दोपहर कटंगी की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही यात्री वाहन ग्राम सावंगी के समीप मुख्य मार्ग पर पहुंचा उसी दौरान सामने की दिशा से आ रहे अशोक लीलैंड पिकअप वाहन ने तेज गति में यात्री वाहन के कंडक्टर साइड में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्री वाहन के शीशे चकनाचूर हो गए और वाहन के एक हिस्से को काफ ी नुकसान पहुंचा। वहीं पिकअप वाहन का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के दौरान पिकअप वाहन चालक कैलाश पिता नत्थू दौने उम्र ४३ वर्ष निवासी छिंदवाड़ा वाहन के अंदर फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को वाहन से बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू किए। काफ ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि उसके पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिस द्वारा घायल को तत्काल वारासिवनी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर छिंदवाड़ा रिफर किया गया जिसके बाद परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा लेकर रवाना हुए। बताया गया है कि पिकअप वाहन चालक उक्त वाहन को छिंदवाड़ा से वारासिवनी की ओर लेकर आ रहा था। इसी दौरान ग्राम सावंगी के समीप यह दुर्घटना घटित हो गई। दुर्घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा.तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सडक़ से हटवाकर थाने में खड़ा करवाया। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में यात्री वाहन में सवार यात्रियों अथवा अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here