ओटीटी शो एलायंस जीतने वाली मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि करियर में एक दफा ऐसा वक्त आया था, जब उन्हें प्रेग्नेंट होने की वजह से काम से हाथ धोना पड़ा थाएलायंस विनर मिनी माथुर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा में हैं। वो लगातार एक से बढ़कर एक खुलासे कर रहे हैं, जिनकी वजह से फैंस हैरान हैं। इस सिलसिले में मिनी माथुर ने एक और बड़ी बात बताई है, जो टीवी इंडस्ट्री की वो काली सच्चाई सबके सामने पेश कर रही है, जिसके बारे में किसी को पता नहीं है। मिनी माथुर ने बताया है कि टीवी इंडस्ट्री में महिलाओं को कई धरातलों पर आंका जाता है और उसके मुताबिक ही उन्हें काम मिलता है। जब वो प्रेग्नेंट थीं तब इंडियन आइडल जैसे शो से उन्हें हाथ धोना पड़ा था क्योंकि टीवी स्क्रीन एक प्रेग्नेंट वूमेन की डिमांड नहीं करती हैMini Mathur ने Indian Idol 5 को लेकर किया बड़ा खुलासा
मिनी माथुर ने अपने ताजा इंटरव्यू में बताया है कि वो इंडियन आइडल काफी समय से होस्ट कर रही थीं। जब इसका 5वां सीजन आने वाला था तब वो प्रेग्नेंट हो गईं। शो के मेकर्स को उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी और उन्हें इससे हाथ धोना पड़ा। मिनी ने बताया है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में मेकर्स को जानकारी दी थी क्योंकि उन्हें लगा था कि उनके काम को ध्यान में रखकर होस्ट का फैसला किया जाएगा लेकिन मेकर्स ने अलग फैसला लिया। मेकर्स नहीं चाहते थे कि वो प्रेग्नेंट औरत को स्क्रीन पर रखें, जिस कारण उन्हें ये शो छोड़ना पड़ा। मिनी माथुर ने बताया है कि मेकर्स को ऐसा लग रहा था कि अगर वो स्क्रीन पर एक प्रेग्नेंट औरत को रखेंगे तो ऑडियंस उसके साथ कनेक्ट नहीं कर पाएगी। मेकर्स का ऐसा सोचना था कि स्क्रीन पर फिट और खूबसूरत लड़की ही होनी चाहिए। मिनी के अनुसार, “मेकर्स के इस फैसले से मुझे बहुत दुख हुआ था। मेकर्स ने मुझे छठे सीजन के लिए वापस बुलाया था लेकिन तब तक मेरा मन नहीं रहा और मैंने वो शो नहीं किया।”










































