बबरियाटोला से छिंदलई पहुंच मार्ग का खस्ताहाल

0

पद्मेश न्यूज। लालबर्रा। नगर मुख्यालय से लगभग ८ किमी दूर ग्राम पंचायत बबरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम बबरियाटोला से छिंदलई को जोडऩे वाला मुख्य पहुंच मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। सडक़ पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्डे बन गये हैं, जिसके कारण इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही मार्ग में बने गड्डों के कारण दुर्घटनाएं भी घटित हो रही है लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा इस सडक़ की समस्या की ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। जबकि इस मार्ग से आधा दर्जन से अधिक ग्रामों के ग्रामीणजन आवागमन करते है। लेकिन सडक़ का खस्तहाल हो जाने के कारण सभी को आवागमन करने में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं लंबे समय से प्रशासन से बबरियाटोला से छिंदलई पहुंच मार्ग का मरम्मत या फिर नवीन सडक़ का निर्माण करवाने की मांग की जा रही है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा है, जिससे ग्रामीणजनों एवं राहगीरों में प्रशासन के प्रति आक्रोश व्याप्त है।

जिम्मेदारों की उदासीनता से ग्रामीणों में भारी आक्रोश

आपकों बता दे कि ग्राम पंचायत बबरिया के अंतर्गत आने वाले ग्राम बबरियाटोला से छिंदलई पहुंच मार्ग का विगत वर्ष पूर्व सीमेन्टीकरण सडक़ का निर्माण करवाया गया था। लेकिन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नही होने के कारण सडक़ का खस्ताहाल हो चुका है और बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही तेज बारिश होती है तो इस मार्ग की स्थिति और भी बदतर हो सकती है। बारिश होने पर सडक़ के गड्डों में पानी जमा हो जाता है और पूरी सडक़ कीचड़ में तब्दील हो जाती है। कई स्थानों पर तो जलभराव के कारण बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है। सडक़ की इस खस्ताहाल स्थिति के कारण दुर्घटनाएं भी घटित होती है लेकिन जिम्मेदार मौन बैठे है। इस तरह से जिम्मेदारों की उदासीनता के चलते ग्रामीणजनों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण सीमेंटीकरण सडक़ की मरम्मत के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन प्रशासन और संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या की ओर लगातार अनदेखी की जा रही है। जिम्मेदारों की इस उदासीनता के कारण अब क्षेत्र के ग्रामीणों और राहगीरों में रोष व्याप्त है। साथ ही यह भी बताया कि इस मुख्य मार्ग से केवल बबरियाटोला या छिंदलई ही नहीं, बल्कि आधा दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीण रोजाना आवागमन करते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती है इसलिए शासन-प्रशासन से मांग है कि बबरियाटोला से छिंदलई पहुंच मार्ग का जल्द मरम्मत कार्य या फिर नवीन सडक़ का निर्माण करवाये ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

दूरभाष पर चर्चा में ग्राम पंचायत बबरिया सरपंच मोहनलाल गौतम ने बताया कि बबरियाटोला से छिंदलई पहुंच मार्ग खराब हो चुका है इस समस्या से सडक़ विभाग को अवगत करवा दिया गया है और मांग की गई है कि सडक़ का जल्द मरम्मत कार्य करवाये ताकि आवागमन में हो रही परेशानियों से निजात मिल सके।

बाईट – गोंडीजी भगत ग्रामीण – बबरियाटोला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here