भयंकर हूटिंग के बाद दर्शकों ने छोड़ी सीट, फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में बवाल, South Korea ने जीता बेजान मुकाबला

0

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए के एक रोमांचक मुकाबले में साउथ कोरिया ने शानदार वापसी करते हुए चेक रिपब्लिक को 2-1 से हरा दिया। ग्वादालाहारा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण कोरिया की जीत के हीरो मिडफील्डर ह्वांग इन-बिओम रहे जिन्होंने एक गोल दागने के साथ-साथ दूसरे निर्णायक गोल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस जीत के साथ ही दक्षिण कोरिया ने टूर्नामेंट में अपने अभियान का दमदार आगाज किया है।

पहले हाफ में दर्शकों ने मचाई हूटिंग

मुकाबले का पहला हाफ दोनों ही टीमों के लिए बेहद फीका रहा। मैदान पर खराब खेल के कारण दर्शकों ने हूटिंग कर अपनी नाराजगी भी जताई। हालांकि दूसरे हाफ में खेल ने रफ्तार पकड़ी और 59वें मिनट में कप्तान लाडिसलाव क्रेजची ने एक लंबी थ्रो-इन पर शानदार हेडर लगाकर चेकिया को 1-0 की बढ़त दिला दी। 2006 के बाद अपना पहला विश्व कप खेल रही चेकिया की यह खुशी ज्यादा देर नहीं टिकी क्योंकि 67वें मिनट में ह्वांग इन-बिओम ने दो डिफेंडरों को छकाते हुए एक दर्शनीय गोल कर दक्षिण कोरिया को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here