भारत को अमेरिका से रिश्ते मजबूत करने चाहिए, पर स्ट्रेटजिक ऑटोनॉमी कीमत पर नहीं, पूर्व डिप्लोमैट की खरी-खरी

0

नई दिल्ली: ईरान- अमेरिका में टकराव की वजह से बीते कुछ महीनों के दौरान पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है। इसका असर दुनिया भर के देशों में नजर आया। हालांकि, अब यूएस-ईरान अब बातचीत के जरिए टकराव को दूर करने में जुटे हैं। इस बीच भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर पूर्व राजनयिक कंवल सिब्बल ने अहम टिप्पणी की है।

भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने एक्स पर अपना एक लेख शेयर किया है, जिसमें उन्होंने दो टूक कहा कि भारत को यूएस के साथ रिश्ते और गहरे करने चाहिए, लेकिन स्ट्रेटेजिक ऑटोनॉमी की कीमत पर नहीं। इसके साथ ही उन्होंने रूस, ट्रेड, एनर्जी, चीन, इंडो-पैसिफिक समेत कई मुद्दों का भी जिक्र किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here