मध्य प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए गुड न्यूज, फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज घटने से कम होंगे बिल, इतनी होगी बचत

0

भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिलों में वसूले जाने वाले फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट (FPPPA) सरचार्ज में बड़ी कटौती की है। कंपनी द्वारा जारी नए सर्कुलर के मुताबिक, इस सरचार्ज को घटाकर अब 1.10% कर दिया गया है।6% से भी ऊपर पहुंच गया था यह आंकड़ा

गौरतलब है कि मई के महीने में यह सरचार्ज 3.91% था, जिसमें अब 2.81 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल में यह आंकड़ा 6% से भी ऊपर पहुंच गया था। इस कटौती के बाद उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत के आधार पर उनके बिलों में सीधे तौर पर बचत देखने को मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here