नई दिल्ली: भारत में स्मार्टफोन अब सिर्फ बातचीत का साधन नहीं रह गया है। पढ़ाई, ऑनलाइन काम, बैंकिंग, पेमेंट, नौकरी की तलाश और रोजमर्रा के कई कामों के लिए मोबाइल जरूरी हो गया है। ऐसे में फोन की कीमत बढ़ने का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ता है। खासकर उन लोगों पर ज्यादा असर पड़ सकता है जो महंगे फोन EMI पर खरीदते हैं।
इसी बीच देश में कुछ लोगों के मोबाइल की ईएमआई को लेकर आर्थिक और पारिवारिक तनाव की खबरें भी सामने आई हैं। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक 19 वर्षीय युवक से जुड़ी घटना में उसके माता-पिता की भी मौत हो गई। शुरुआती रिपोर्टों में मोबाइल फोन और ईएमआई को लेकर विवाद की बात कही गई, लेकिन पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।










































