मुंबई इंडियंस में सब ठीक तो है ना? हार्दिक पंड्या टीम के साथ रायपुर नहीं कर रहे ट्रेवल

0

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 मुकाबले जीते हैं और वे 6 अंक के साथ पटइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर हैं। हालांकि, एमआई ने पिछला मैच काफी शानदार अंदाज में जीता था। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रिकॉर्ड 229 रन का टारगेट चेज किया था। एमआई ने आईपीएल के इतिहास में कभी इतना बड़ा टारगेट चेज नहीं किया था।

हालांकि वो मुकाबला मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं खेले थे। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की थी। उस मैच में हार्दिक बैक स्पेज्म की वजह से नहीं खेले थे। लेकिन अब मुंबई फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here