ग्रामीण थाना अंतर्गत लामता रोड ग्राम मगरदर्रा मोटरसाइकिल टीवीएस मोपेड को ठोस मारकर फरार हो गई इस सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल की ठोकर से टीवीएस मोपेड में एक वृद्ध घायल हो गया घायल वृद्ध नोकसिह पिता धर्मसिंह उईके 70 वर्ष ग्राम चंद्रपुरी थाना लालबर्रा निवासी को जिला अस्पताल बालाघाट में भर्ती किया गया है। इस दुर्घटना में इस वृद्ध के जेठ साले अरविंदसिह मर्सकोले 73 वर्ष को मामूली चोटें आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नोकसिह उईके अपने परिवार के साथ खेती किसानी करता है ।7 अप्रैल को नोकसिह अपने जेठ साले अरविंद सिह मर्सकोले के साथ अपने भांजे की शादी का निमंत्रण देने के लिए टीवीएस मोपेड में ग्राम हिरमूटोला मगरदर्रा गए थे। रात्रि में दोनों वहीं पर रुके। 8 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे नौकसिह अपने जेठ साले अरविंद मर्सकोले के साथ टीवीएस मोपेड में केवाटोला जाने निकले थे । टीवीएस मोपेड अरविंद मर्सकोले चला रहा था। मगरदर्रा में जैसे ही दोनो लामता रोड़ पर आए उसी समय लामता की ओर से तेज रफ्तार से आ रही मोटरसाइकिल टीवीएस मोपेड को ठोस मारकर फरार हो गई।इस दुर्घटना में टीवीएस के पीछे बैठे नोकसिह घायल हो गया । अरविंद मर्सकोले को मामूली चोटे आई। घायल नोकसिह को 108 एम्बुलेंस से लालबर्रा अस्पताल लाकर भर्ती किया गया था जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बालाघाट रिफर किया गया है ।








































