श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। जानकारी के लिए बता दें कि तलाक के समझौते के दौरान, श्वेता ने राजा चौधरी के नाम लगभग 93 लाख रुपये कीमत का एक-बेडरूम वाला फ्लैट ट्रांसफर किया था। इसके बदले में, राजा ने तलाक के कागजात पर साइन किए और अपनी बेटी पलक तिवारी की कस्टडी न मांगने पर सहमति जताई।
‘कसौटी जिंदगी की’ फेम एक्ट्रेस ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब लीगल टीम ने राजा चौधरी और पलक तिवारी के बीच प्रॉपर्टी की जॉइंट ओनरशिप का ऑफर रखा, तो राजा ने इसे ठुकरा दिया। इसके बजाय, उन्होंने पूरी ओनरशिप (अकेले मालिकाना हक) की मांग की। उनके इस फैसले ने श्वेता को हैरान कर दिया। इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं तब हैरान रह गई जब राजा ने कहा, ‘मैं प्रॉपर्टी के लिए अपनी बेटी की कुर्बानी दे दूंगा। मुझे फ्लैट दे दो, और मैं तुम्हें तलाक दे दूंगा।’










































