सेवन ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का हुआ समापन, वीशू स्ट्राइकर बनी विजेता

0



पदमेश न्यूज़,बालाघाट।जिला मुख्यालय स्थित चंद्रशेखर आजाद एस्टोटर्फ मैदान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित सेवन ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का समापन 26 जून दिन शुक्रवार को फाइनल मैच के साथ किया गया।टूर्नामेंट का फाइनल मैच चाहत टाइगर बनाम वीशू स्ट्राइकर के बीच खेला गया। इसमें वीशू स्ट्राइकर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 7-2 गोल से विजयी होकर टूर्नामेंट की विजेता बनी। टूर्नामेंट के समापन पर विजेता व उपविजेता टीम को उपस्थित अतिथियों के हाथों ट्राफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।फाइनल मैच के दौरान प्रमुख रूप से नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी, पूर्व नपाध्यक्ष रमेश रंगलानी, हॉकी बालाघाट के सचिव विजय वर्मा, संरक्षक पूरनसिंह भाटिया, राधेलाल दवने, सुशील वर्मा, मौलिक त्रिवेदी ,उपाध्यक्ष सुशील वर्मा, सहसचिव मकरंद अंधारे, कोषाध्यक्ष तुषार मानकर, राजेश सेवईवार, रमेश उके, गोपाल धुर्वे, रमेश इंगले, सत्यम वर्मा, हॉकी प्रशिक्षक दिव्या मोहारे, छाया सौलखे, सोनल बर्डे सहित हॉकी संघ के अन्य पदाधिकारी सदस्य व खिलाड़ी प्रमुख रूप अन्य उपस्थित रहे।

खेल में सुधार एवं हॉकी के प्रति रूचि बढ़ाना ही प्रतियोगिता का उद्देश्य- किरण भाई
इस दौरान नेहरू स्पोर्टिंग क्लब अध्यक्ष किरणभाई त्रिवेदी ने कहा कि सेवन ए साइड प्रतियोगिता का आयोजन 14 जून से किया गया था। इसमें स्थानीय स्तर की 8 टीमों ने हिस्सा लेकर बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य बच्चों के खेलों में सुधार करना व उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है। जिले में हॉकी के प्रति लोगों की रूचि बढ़ते जा रही है। हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि जिले के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर अपना व जिले का नाम रोशन करें।

आगे भी हॉकी के टूर्नामेंट कराए जाएंगे -वर्मा
इस संबंध में हॉकी बालाघाट के सचिव विजय वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवन ए साइड टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। भविष्य में बच्चे अच्छा खेल का प्रदर्शन करें इस मंशा से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। आगामी दिनों में भी हॉकी के टूर्नामेंट कराए जाएगे। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
00000000000000000000000000000000

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here