होप और होल्डर ने मचाई तबाही, वेस्टइंडीज के आगे बेबस हुआ श्रीलंका, 7 विकेट से चटाई धूल

0

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। दोनों टीमों के बीच किंग्स्टन के सबिना पार्क में पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें मेजबानों ने शाई होप और जेसन होल्डर के प्रदर्शन के दम पर 7 विकेट से जीत दर्ज की। लंकाई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 148 रन का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसे कैरिबियाई टीम ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया।

होल्डर और जोसेफ की शानदार गेंदबाजी

श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उन्होंने खुद 23 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन की पारी खेली। टॉप ऑर्डर की ओर से उन्हें किसी खिलाड़ी का साथ नहीं मिला। पाथुम निसंका ने 18 रन बनाए, तो लसिथ क्रूसपुले का खाता तक नहीं खुला।अंत में कुसल मेंडिस ने 39 गेंदों में 51 रन बनाकर लंकाई टीम को 147 के स्कोर तक पहुंचाया। जेसन होल्डर और शमार जोसेफ के खाते में 3-3 सफलताएं आई। बदले में उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में क्रमश: 18 और 29 रन खर्च किए। इन दोनों के अलावा रोस्टन चेज को भी एक विकेट मिला।

शाई होप ने दिखाया दम

लक्ष्य का पीछा करते हुए शाई होप और ब्रेंडन किंग की ओर से जबरदस्त शुरुआत की गई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की, जिसने एक हद तक श्रीलंका की उम्मीदों को कमजोर कर दिया। किंग 22 गेंदों में 37 रन का योगदान देकर आउट हो गए। होप ने 65 रन की पारी खेलकर विंडीज को जीत की दहलीज पार करवाई। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के देखने को मिले। अंत में उन्हें शिमरोन हेटमायर (17), रोस्टन चेज (16) और रोवमन पॉवेल का साथ मिला।

14 जून को होगा दूसरा मैच

इसके साथ ही आपको बता दें कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका बीच दूसरा टी20 मुकाबला 14 जून को केला जाने वाला है। लंका इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में वापसी करना चाहेगी। वहीं मेजबान अजेय बढ़त हासिल करने की ओर देखेंगे। यह मैच भी किंग्स्टन में होन वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here