इस्लामाबाद: उत्तरी अटलांटिक महासागर में असामान्य रूप से ठंडे पानी का विशाल हिस्सा (कोल्ड ब्लॉब) भारत के मौसम को बदल रहा है। इससे भारतीय ग्रीष्मकालीन मानसून का पैटर्न तेजी से बदल रहा है। यह बदलाव गंभीर है क्योंकि इससे भारत-पाकिस्तान और आसपास के 1 अरब से ज्यादा लोगों की आजीविका पर संकट गहरा रहा है। विशेषज्ञों ने नई रिसर्च के आधार पर भारत में गर्मियों के बाद मानसून में बदलाव और कोल्ड ब्लॉब के बीच संबंध का पता लगाया है।
लाइव साइंस के मुताबिक, इन दोनों सिस्टम (भारत में मानसून और कोल्ड ब्लॉब) के बीच का संबंध एक ऐसे कनेक्शन को उजागर करता है, जिसके बारे में पहले पता नहीं था। इससे दक्षिण एशिया में मौसम के पूर्वानुमान में मदद मिल सकती है और दूसरी जगहों पर होने वाली जलवायु संबंधी घटनाओं के बारे में भी जानकारी मिल सकती है।











































