प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, अटल जी एक असाधारण राजनेता थे, जिन्हें अद्वितीय दृष्टि का वरदान प्राप्त था।
Atal Bihar Vajpayee: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर देश उन्हें नमन कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, नितिन नवीन, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली स्थित उनके स्मारक ‘सदैव अटल’ पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके महान योगदान को याद किया। वाजपेयी भाजपा के पहले नेता थे जो प्रधानमंत्री बने। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ था और उनका निधन 16 अगस्त 2018 को नई दिल्ली में हुआ।
पीएम मोदी ने बताया असाधारण नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र सेवा को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने कहा, अटल जी एक असाधारण राजनेता थे, जिन्हें अद्वितीय दृष्टि का वरदान प्राप्त था। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और उसके सशक्तिकरण में समर्पित कर दिया। पीएम मोदी ने कहा कि अटल जी की नीतियां, उनके विचार और सुशासन एवं जन कल्याण पर उनका जोर आज भी देश के विकास की दिशा तय कर रहा है। उनके शब्द और प्रयास आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।









































