अनुज रावत और आर्यन की धमाकेदारी पारी, पुरानी दिल्ली-6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स पर दर्ज की एकतरफा जीत

0

दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की मदद से पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स ने 165 रन बनाए। इसके जवाब में पुरानी दिल्ली-6 ने 15.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) 2026 में अनुज रावत और आर्यन गौर की शानदार पारियों की मदद से पुरानी दिल्ली 6 ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स के खिलाफ सात विकेट से आसान जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स को शानदार शुरुआत मिली। प्रियांश आर्य ने गेंदबाजों पर हमला बोल दिया। बाएं हाथ के इस ओपनर ने 19 गेंद में 46 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल थे।

हालांकि, पांचवें ओवर में आर्य के आउट होने से रन बनाने की गति धीमी हो गई। जल्द ही वॉरियर्स की टीम नौवें ओवर में 95/5 के स्कोर पर मुश्किल में पड़ गई। इसके बाद अक्षय सैनी और शिवम शर्मा ने पारी को संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 55 रन जोड़े, जिससे वॉरियर्स को एक मजबूत स्कोर बनाने की उम्मीद जगी। सैनी ने आउट होने से पहले 40 गेंदों में 49 रन बनाए, जबकि शर्मा ने 23 गेंद में 22 रन का योगदान दिया।

9 रन पर गंवा दिए थे दो विकेट

आखिरकार वॉरियर्स ने अपने बाकी विकेट भी गंवा दिए और पूरी टीम 165 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में पुरानी दिल्ली 6 को शुरुआती झटका लगा और टीम का स्कोर 9/2 हो गया। हालांकि, अनुज रावत और आर्यन गौर ने शानदार साझेदारी करके मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।रावत और गौर की तूफानी पारी

रावत ने आक्रामक रुख अपनाया और वॉरियर्स के गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा, जबकि गौर ने दूसरे छोर से स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। इस जोड़ी ने सुनिश्चित किया कि पुरानी दिल्ली 6 लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूती से नियंत्रण में रहे। रावत ने सिर्फ 38 गेंदों में 92 रनों की धमाकेदार पारी खेली और आउट होने से पहले जोरदार हिटिंग से विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं।

हर्ष त्यागी को ही मिली सफलता

गौर 40 गेंद में 57 रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया। पुरानी दिल्ली-6 ने 15.2 ओवर में आसानी से मैच जीत लिया। आउटर दिल्ली वॉरियर्स के लिए हर्ष त्यागी ने सभी तीनों विकेट लिए। इससे पहले पुरानी दिल्ली-6 के लिए पंकज जसवाल ने तीन और रजनीश, उधव और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट चटकाए थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here