एक्टर अर्चना पूरन सिंह अपने परिवार, पति परमीत सेठी और बच्चों आर्यमान और आयुष्मान के साथ मजेदार व्लॉग शेयर करती रहती हैं। इन वीडियो में उनके बेटों की पार्टनर योगिता बिहानी और समीक्षा शेट्टी भी नजर आती हैं। इस एक्टर कपल ने अपने दोनों बेटों की पार्टनर का खुले दिल से स्वागत किया है और उन्हें अपनी बेटियों जैसा माना है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अर्चना ने बताया कि यह अपनापन स्वाभाविक रूप से आता है क्योंकि वह अपने बेटों से बहुत प्यार करती हैं। वहीं, उनके छोटे बेटे आयुष्मान ने अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा संग शुद्धिकरण करवाया है।
आयुष्मान सेठी अपनी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी के साथ बाली में घूम रहे थे। दोनों ने मंदिर में पूजा की और वहां की परंपरा के हिसाब से शुद्धिकरण भी कराया। व्लॉग में आयुष्मान ने बताया कि वो बाली के तिर्ता एम्पुल मंदिर गए थे, जहां एक ‘वॉटर प्यूरिफिकेशन सेरेमनी’ की जाती है। दोनों ने वहां के पारंपरिक कपड़े पहने और शुद्धीकरण कराया। इसकी फोटोज भी उन्होंने शेयर की हैं।
आयुष्मान सेठी ने समीक्षा संग करवाया शुद्धिकरण
आयुष्मान ने गर्लफ्रेंड समीक्षा के साथ पूरी भक्ति से पूजा की और भगवान के आगे हाथ जोड़कर फूल भी चढ़ाए। दोनों ने इसके बारे में बात भी की। इसके बाद वहां के पारंपरिक तालाब में नहाकर अपनी शुद्धि कराई। उन्होंने बताया कि 13 फाउंटेन्स के नीचे नहाकर वहां खुद को शुद्ध करना पड़ता है। हर एक फाउंटेन के नीचे जाकर एक मन्नत मांगनी होती है।









































